इस तरह घर पर बनाएं South Indian Style में टेस्टी सांभर, बाहर खाना भूल जाएंगे

Sambhar Banane ki Recipe

Sambhar Banane ki Recipe: डोसे और इडली के साथ सांभर न हो, तो उसका स्वाद फीका पड़ जाता है। यह एक फेमस साउथ इंडियन डिश है। ये दाल और रंग-बिरंगी सब्जियों से मिलकर बनाया जाता है, जो खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। भारत के लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं। इसे आप चावल या गरमा-गरम इडली के साथ खा सकते हैं। हर डिश के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है। सांभर बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती हैं, तो आइए जानते हैं, घर पर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी।

Sambhar Banane ki Recipe: सांभर बनाने की सामग्री

Sambhar Banane ki Recipe
Sambhar Banane ki Recipe (Source: social media)
  • अरहर दाल – आधा कप
  • पानी – 2 कप (दाल उबालने के लिए)
  • तेल – 1-2 टेबलस्पून
  • सरसों – आधा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1-2 (बारीक कटा हुआ)
  • सब्जियां (गाजर, भिंडी, बैंगन, लौकी, मूली) – 1 कप (कटे हुए)

मसाला तैयार करने के लिए

  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • सांभर पाउडर – आधा चम्मच
  • इमली का गूदा – 1 चम्मच

तड़का के लिए

  • तेल – 1 चम्मच
  • सरसों – आधा चम्मच
  • मेथी के दाने – आधा चम्मच
  • करी पत्ता – 8-10 पत्ते
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3
  • हींग – 1 चुटकी

Sambhar Recipe in Hindi​: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी सांभर

Sambhar Recipe in Hindi
Sambhar Recipe in Hindi (Source: social media)

सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर आप प्रेशर कुकर में दाल, 2 कप पानी और हल्दी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं।

अब आप एक बड़े बर्तन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, फिर इसमें सरसों और हींग डाल दें। इसके बाद आप प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह भूनें।

इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। फिर सभी सब्जियों को डालकर इसे कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।

अब पकी हुई दाल को सब्जियों में डालें। फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और सांभर पाउडर डालें। इसके बाद आप 2 कप पानी डालकर इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं और इमली का गूदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।

ऐसे लगाएं तड़का

Sambhar Recipe in Hindi
Sambhar Recipe in Hindi (Source: social media)

तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें सरसों, मेथी, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डालें। तेल में खुशबू आने पर इसे सांभर में डालकर धनिया पत्ता से सजाएं।

अब आपका सांभर पूरी तरह तैयार है, इसे आप गरमा-गरम चावल, इडली, डोसा या उपमा के साथ परोसें और स्वाद का भरपूर मजा लें।

Also Read: घर पर बनाएं Gujarati Style ढोकला, स्वाद ऐसा कि मांग-मांगकर खाएंगे घर वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।