सुबह के Breakfast में 15-20 मिनट में तैयार करें South Indian style Idli, यहां देखें Recipe

Tasty Idli Recipe in Hindi

Tasty Idli Recipe in Hindi: ब्रेकफास्ट के लिए इडली बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है। एक तो इसमें तेल मसाले नहीं होने की वजह से ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वहीं दूसरी ओर Idli Banane ki Recipe बहुत आसान होती है। इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है। आज हम आपको South Indian Idli Recipe बताने जा रहे हैं। इसे आप बहुत कम समय में फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं। इसे आप ऑफिस लंच या फिर बच्चों की टिफिन में भी दे सकते हैं, तो चलिए अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं।

Tasty Idli Recipe in Hindi: इडली बनाने की रेसिपी

Idli Banane ki Recipe
Idli Banane ki Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • सूजी -2 कप
  • 1 कप दही
  • पानी – 1 कप
  • तेल – 2 चम्मच
  • ईनोफ्रूट्स नमक – 1 पैकेट
  • नमक – स्वादानुसार

Idli Batter Recipe in Hindi: इडली बनाने की विधि

Idli Batter Recipe in Hindi
Idli Batter Recipe in Hindi (Source: AI)
  • सूजी इडली बनाने के लिए पहले एक बाउल में सूजी निकाल लें।
  • फिर इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब इसे आप 10 मिनट तक ढककर रख दें।
  • फिर इसमें ईनोफ्रूट्स नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इडली के सांचे में पानी डालकर गर्म करें और फिर इसके प्लेट में तेल लगाकर ग्रीस कर दें।
  • अब इसमें आप सूजी दही का मिश्रण भर दें।
  • फिर करीब 15 मिनट तक आप भाप में इडली पकाएं और ठंडा होने के बाद इडली को निकाल लें।
  • आपकी सूजी इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे आप सांभर और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं।

Also Read: Breakfast में कुछ चटपटा खाने का है मन! सिर्फ 20 मिनट में बनाएं Crispy Potato Cheese Ball, देखें Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।