Til Ke Laddu Recipe: सर्दियों में तिल से बनीं चीजें लोगों को खाना काफी पसंद होता है। इसमें न केवल कैल्शियम होता है, बल्कि जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर होने की वजह से यह कब्ज ठीक करने में मदद करता है। इतना ही नहीं तिल के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। तिल में ओमेगा फैटी एसिड भी होता है। जो बालों के विकास में सहायक होता है। इस बार आप सर्दियों में घर पर तिल के लड्डू बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
Til Ke Laddu Recipe: लड्डू बनाने की सामग्री

- दो कप सफेद तिल
- एक तक गुड़
- बादाम – 2 टेबल स्पून
- बादाम – 2 टेबल स्पून
- घी 2 छोटे चम्मच
- एक कड़ाही
Til Ke Laddu Banane ki Recipe: तिल-गुड़ के लड्डू बनाने की विधि

- तिल को अच्छी तरह साफ कर लें, इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें तिल डालकर कड़छी से चलाते हुए ब्राउन होने तक भूनें।
- जैसे ही तिल चटकने लगे और इसका रंग सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- तिल को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा कूट लें। इसके बाद मीडियम आंच पर कड़ाही गर्म करें और इसमें गुड़ के टुकड़े डालकर पिघला लें।
- पिघले हुए गुड़ को कुछ देर ठंडा होने पर उसमें कुटे हुए तिल और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। साथ ही इसमें बारिश कटे काजू-बादाम भी मिला लें।
- अब लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लें, फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर लड्डू बना लें।
- अब तिल का लड्डू बनकर तैयार है। 4-5 घंटे खुली हवा में छोड़ दें, फिर इसे डब्बे में स्टोर करके रख दें।
Also Read: मीठा खाने के शौकीन हैं तो घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी Besan-Gud Halwa, देखें आसान Recipe














