20 से 25 मिनट में घर पर बनाएं Restaurant Style व्हाइट सॉस पास्ता, देखें आसान Recipe

White Sauce Pasta Recipe (Source: social media)

White Sauce Pasta Recipe: सुबह के नाश्ते में लोग कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हों। पास्ता खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे बनाना बहुत आसान है। कुछ लोगों को हरी सब्जियों वाला पास्ता खाना पसंद होता है। लोगों का कहना है कि वो हर रोज एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो गए हैं, तो अब उन्हें कुछ नया ट्राई करना है। आज हम आपको टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। आइए जानते हैं, इसकी रेसिपी के बारे में।

White Sauce Pasta Recipe Ingredients: व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की सामग्री

White Sauce Pasta Recipe
White Sauce Pasta Recipe (Source: social media)
  • 200 ग्राम पास्ता (पेने, फेट्टूसीन या अपनी पसंद का कोई भी)
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 कप दूध (फुल क्रीम)
  • 1/2 कप चीज (मोजेरेला, चेडर या मिक्स, कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
  • 1/2 चम्मच मिक्स हर्ब्स (ओरेगानो, बेसिल, थाइम)
  • 2-3 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
  • 1/4 कप उबली हुई सब्जियां (मक्का, गाजर, शिमला मिर्च – वैकल्पिक)
  • तेल, पास्ता उबालने के लिए

White Sauce Pasta Recipe: व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की विधि

White Sauce Pasta Recipe Ingredients
White Sauce Pasta Recipe Ingredients (Source: social media)
  1. एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, फिर थोड़ा सा तेल और नमक डालें। इसके बाद उसमें पास्ता डाल दें। थोड़ी देर बाद पानी से पास्ता निकाल लें और उसे थोड़ा सा ठंडा होने दें। पास्ता को चिपकने से बचाने के लिए उसमें थोड़ा सा तेल मिला सकते हैं।
  2. एक पैन में मध्यम आंच पर मक्खन गरम करें। जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए 1-2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें। आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गुठली न बने। जब सारा दूध मिल जाए तो आंच धीमी कर दें और सॉस को लगातार चलाते र। जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए।
  3. जब सॉस गाढ़ा हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब तक चीज पिघल न जाए और सॉस क्रीमी न हो जाए। अब काली मिर्च पाउडर, नमक और मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप लहसुन का स्वाद पसंद करते हैं, तो मैदा भूनने से पहले बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सा भून सकते हैं।
  4. अब उबला हुआ पास्ता पैन में डालें और व्हाइट सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं, ताकि पास्ता सॉस से पूरी तरह मिल जाए। आंच धीमी रखें और 1-2 मिनट तक पकाएं, ताकि पास्ता सॉस को सोख ले और अच्छी तरह गरम हो जाए।
  5. अब आपका गरमागरम व्हाइट सॉस पास्ता बनकर तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज और मिक्स हर्ब्स डालकर गरमागरम सर्व करें।

Also Read: Winter में इस तरीके से बनाएं Healthy and Tasty मेथी का पराठा, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।