ट्रेन और मेट्रो ये जुड़ी कोई न कोई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होती रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो महिलाओं के बीच कियी बात को लेकर बहस हो गई है और ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ बरसाने लग जाती हैं। चलिए आगे जानते हैं पूरा मामला।
भारत में यात्रा करने के लिए ट्रेन को सबसे अच्छा साधन माना जाता है, और शायद इसलिए लोग इससे यात्रा करना ज्यादा ठीक मानते हैं। मुंबई में लोग लोकल ट्रेन को लाइफलाइन जरूर कहते हैं, लेकिन इसमें यात्रा करना सबके बस की बात नहींं है। वैसे तो मुंबई ट्रेन की कई वीडियो शेयर की जाती है, और अब हाल ही में एक ओर वीडियो शेयर किया जा रहा है, ये वीडियो दो महिलाओं के बीच मारपीट को लेकर है।
वीडियों में लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनी जा सकती है। जब ट्रेन में अन्य महिला ने हस्तक्षेप किया तब जाकर मामला शांत हुआ और झगड़ा बंद हुआ। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरग के कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा कि -‘ अगर इस तरह के सीन देखना है तो आप नोएड़ा की सोसाइटी, दिल्ली मेट्रो या मुंबई में जाकर देख सकते हैं।’ एक ने लिखा कि- ‘ अगर आप मारपीट करने में सक्षम हैं तो मुंबई लोकल ट्रेन में जाने से बचें।’ तो वहीं एक ने लिखा कि- ‘ बेकार में दिल्ली एनसीआर को बदनाम कर रखा है, मारपीट के मामले में मुंबई को कोई पीछाड़ नहीं सकता।’
Slap War.
The Lady’s intervention & the timely Motorman’s Horn seems to have finally ended the fight.
Life inside #MumbaiLocal Ladies Coach.#Lifeline of Mumbai pic.twitter.com/g9VOuFPwc3
— मुंबई Matters™ (@mumbaimatterz) September 24, 2023
बता दें कि इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉम पर शेयर किया गया है। लोग जमकर इस वीडियो को देख रह हैं, और लाइक कर रहे हैं। कुछ लोग टाने मारते दिख रहे हैं तो कुछ तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।