कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और वायरस के प्रकोप से खुद का बचाव करने के लिए सरकार ने कई सारे नियम भी तय किये हैं। जैसे साफ-सफाई ,सोशल डिस्टेंसिंग,खुद को बार-बार सेनिटाइज़ आदि,मगर इन सब चीज़ों के अलावा एक जो बहुत जरूरी काम है वो बाहर निकलते समय मास्क पहनना है।
अगर आपको भी कोरोना महामारी कि जंग जितनी है और कोरोना को हार हाल में हराना है तो इसके लिए सबसे जरूरी और पहला कदम फेस मास्क पहनना है और फेस मास्क पहन कर ही बाहर निकलना। वहीं स्वास्थ्य केंद्र भी लगातार फेस मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अब यही सब कुछ देखते हुए इस समय मास्क की डिमांड मार्किट में सबसे ज्यादा बड़ी हुई है। ऐसे में बाजार में कई तरह के मास्क बिक रहे हैं।

सोने का मास्क
अब जब कोरोना दुनियाभर में अपने पैर पसार चुका है तो किसी भी काम पार ज्यादा दिनों के लिए तालाबंदी नहीं की जा सकती है तो बस फिर अब शादियों के सीजन की वजह से दूल्हे और दुल्हन के लिए कुछ अलग तरह के मास्क की मांग मार्केट में बढ़ी है,जिसे पूरा भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के बीच दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने का मास्क बनाकर तैयार किया है।

जानिए इस मास्क की कीमत और खासियत
इस सोने वाले मास्क की कीमत करीब 6.5 लाख रुपए है,जबकि इसका वजन 124 ग्राम है। इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। इस मास्क कम नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है। यह एक नेकलेस चोकर है,25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहना जा सकता है। इसे डिजाइन करने और बनाने में दो से तीन हफ्तों का समय लगा।

इसे सोने के बने मास्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मास्क खराब होने पर दूसरे मास्क पर आसानी से लगाया जा सकता है।
इस मास्क को नेकलेस बनाकर पहने
जिस ज्वैलर्स ने यह मास्क बनाया है, उनका कहना है कि कोरोना महामारी के बाद आप इसे नेकलेस की तरह पहन सकते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं को ये मास्क कम नेकलेस खूब लुभा रहा है।