रानू मंडल नाम की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले दिनों इनको रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा’ गाते हुए देखा गया। रानू मंडल के इसी गाने ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद अब उन्हें फिल्मों में गाने का मौका भी दिया गया है।

ये महिला लोगों के लिए एक मिसाल के तौर पर उभरी हैं। उन्होंने अब हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए गाना गया है। उन्होंने फिल्म के लिए ‘तेरी मेरी कहानी’ गीत की रिकॉर्डिंग की है जो वीडियो अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल माजरा यह है कि अब रानू मंडल की कॉपी करते हुए टिक-टॉक यूजर्स हिमेश और रानू का पैरोड़ी वीडियो बना रही है। इतना ही नहीं उडिय़ा एक्टर प्रकाश सतपथी ने भी कुछ ऐसा ही किया। जिसके बाद इंटरनेट की दुनिया में उन्हें खूब आलोचना हुई है।

पप्पू पॉम पॉम ने की नकल…
उडिय़ा एक्टर और कॉमेडियन पप्पू पॉम पॉम यानी प्रकाश सतपथी रानू मंडल की नकल करके सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि जब उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने कोसना शुरू किया तो उन्होंने ऐसे गर्म माहौल को देखते हुए रानू मंडल से माफी मांग ली है। पप्पू ने कहा मैंने यह वीडियो केवल गाने को फेमस करने के उद्देश्य के लिए बनाई है। ये वीडियो एक आर्टिस्ट को दूसरे को तोहफा देने के लिए है। जबकि रानू मंडल का इस तरह से अपमान करने वाले ओडिशा के लोगों में गुस्सा सिर चढ़कर बोल रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कटक जिले के निश्चिंतकोईली पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लड़के बन रहे हैं रानू मंडल
सोशल मीडिया पर रानू मंडल के सॉन्ग वीडियो की नकल के कई सारे वीडियो हैं। टिक-टॉक पर यूजर्स रानू मंडल की तरह कपड़े पहनकर और आगे माइक या उस जैसा कुछ भी लगाकर धडल्ले से वीडियो बना रहे हैं।
>
हर कोई गा रहा है तेरी मेरी कहानी
जरा इन जनाब का माइक देखिए
जनता हुई क्रिएटिव
बना रहे हैं लोग मजाक
बोतल को बनाया माइक
ट्रोलिंग का शिकार हिमेश और रानू मंडल
वायरल हुए ये विडियो