T20 World Cup से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी, अब इस टीम के लिए आई बुरी खबर

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup: T20 World Cup 2026 से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 31 वर्षीय काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को की। एडम मिल्ने को SA20 लीग के दौरान सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद कराए गए एक्स-रे में चोट की गंभीरता सामने आई।

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup: भारत के खिलाफ खेल रहे हैं जैमीसन

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup
Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup 2026

काइल जैमीसन पहले से ही न्यूजीलैंड की वाइट बॉल टीम के साथ भारत में मौजूद थे और टूर्नामेंट के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम का हिस्सा थे। मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने मिल्ने के बाहर होने पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए खुद को शानदार तरीके से तैयार किया था और SA20 में आठ मैचों में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

8 फरवरी से शुरू होगा अभियान

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup 2026
Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup 2026

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला 6 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलेगी, जबकि 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 10 फरवरी को यूएई से भिड़ंत होगी और 15 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। टीम का आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ होगा। 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद इस बार न्यूजीलैंड की नजरें आगे बढ़ने पर टिकी हैं।

Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup 2026
Adam Milne Ruled Out from T20 World Cup 2026

एडम मिल्ने की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर सकती है, क्योंकि वह अपनी रफ्तार और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी जगह काइल जैमीसन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिनसे टीम को अहम मौकों पर प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Also Read: बांग्लादेश ने बॉयकॉट किया T20 World Cup, यूनुस सरकार ने टीम भेजने से किया इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।