BCCI ने अनुराग ठाकुर से हटाया बैन, वर्ल्ड कप से पहले सुप्रीम कोर्ट ने बदला फैसला

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और मौजूदा बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को अपने 2017 के आदेश में बदलाव करते हुए ठाकुर से जुड़ा प्रतिबंध हटा दिया है। अब वह नियमों और प्रक्रियाओं के तहत दोबारा बीसीसीआई के कामकाज में हिस्सा ले सकेंगे।

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs: पहले सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था ‘BAN’

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs
Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs

दरअसल, 2 जनवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के सभी कार्यों से तत्काल दूर रहने का आदेश दिया था। यह फैसला जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने के मामले में लिया गया था। इसके बाद से ही अनुराग ठाकुर क्रिकेट बोर्ड की गतिविधियों से बाहर थे।

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs
Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि अब अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के नियमों के अनुसार क्रिकेट बोर्ड के मामलों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि ठाकुर पिछले करीब नौ सालों से बीसीसीआई से किसी भी तरह से जुड़े नहीं रहे हैं।

Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs
Anurag Thakur to Participate in BCCI Affairs

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने यह फैसला इस आधार पर लिया कि अनुराग ठाकुर पहले ही बिना किसी शर्त के माफी मांग चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उन पर लगा प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया।

वर्ल्ड कप से पहले आए इस फैसले को अनुराग ठाकुर के लिए बड़ी कानूनी और राजनीतिक जीत माना जा रहा है।

Also Read: पाकिस्तान का दूसरा मैच भी होगा रद्द! टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर होने की कगार पर ‘भिखारिस्तान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।