ऑक्शन से पहले BCCI ने इंग्लैंड के इन तीन खिलाड़ियों पर जड़ा बैन

Ban Players from IPL Auction

Ban Players from IPL Auction: IPL 2026 में अभी काफी समय है लेकिन इससे पहले 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी थी। वहीं अब 16 दिसंबर को IPL के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

दरअसल, सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए 173 प्लेयर्स को रिटेन किया है। ऐसे में अब सभी टीमों के पास मिलाकर केवल 77 स्लॉट ही बाकी हैं। लेकिन इसी बीच तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो चाहकर भी IPL के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और इसके पीछे कारण हैं BCCI के सख्त नियम।

Ban Players from IPL Auction: क्या हैं BCCI के नियम?

Ban Players from IPL Auction
Ban Players from IPL Auction

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर दो नए नियम लागू किए थे। इन नियमों का प्रभाव अब 2026 के मिनी ऑक्शन में देखने को मिल रहा है। नियम ये था कि नीलामी में बिकने के बाद अगर कोई खिलाड़ी सीजन से ठीक पहले नाम वापस लेता है तो वो अगले 2 साल तक बैन रहेगा। इन तीनों को इन्हीं नियमों की सजा मिल रही है। आइये जानते हैं कि कौन हैं ये खिलाड़ी –

बेन स्टोक्स

Ben Stokes
Ben Stokes

बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान हैं। तूफानी खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। किसी भी टीम में यह ऑलराउंडर जान डाल सकता है, लेकिन बाएं हाथ के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पिछले मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाया था। उनका कहना था कि वह अपनी फिटनेस और इंटरनेशनल करियर को प्राथमिकता देना चाहते हैं। यही वजह है कि वो IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से बाहर हो गए हैं।

हैरी ब्रूक

Ban Player from IPL Auction
Ban Player from IPL Auction

2024 में दादी के निधन के कारण उन्होंने IPL से नाम वापस ले लिया था। 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। अब BCCI के नियम के अनुसार उन पर 2 साल का प्रतिबंध लागू हो गया है. यही वजह है कि वो इस साल भी ऑक्शन में नहीं आएंगे।

जेसन रॉय

इस लिस्ट में तीसरा नाम भी इंग्लैंड के ही खिलाड़ी जेसन रॉय का है। जेसन रॉय ने भी निजी कारणों से इन नियमों का उल्लंघन किया था। उन्होंने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। अब वह IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में दिखाई नहीं देंगे।

Also Read: 215 रन से इस टीम को मिली T20I की सबसे शर्मनाक हार, पूरा क्रिकेट जगह हुआ हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।