BCB के आगे झुका BCCI? T20 World Cup में बदले गए बांग्लादेशी टीम के वेन्यू

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश के मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि बांग्लादेश के मुकाबलों के वेन्यू बदले जा सकते हैं और इस पर BCCI ने फैसला ले लिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर, यानी श्रीलंका में होंगे या फिर भारत के ही किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किए जाएंगे।

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue: बदला जाएगा वेन्यू

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue
BCCI to Change Bangladesh Match Vanue

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच कोलकाता और मुंबई में खेले जाने थे। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के मैचों का श्रीलंका शिफ्ट होना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादा संभावना इस बात की है कि बांग्लादेश के मुकाबलों को भारत के ही दक्षिणी शहरों में कराया जाए। यानी कोलकाता और मुंबई की जगह अब चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे वेन्यू सामने आ सकते हैं।

Mustafizur Rahman से शुरू हुआ विवाद

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue
BCCI to Change Bangladesh Match Vanue

दरअसल, इस पूरे विवाद की जड़ Mustafizur Rahman को IPL से बाहर किया जाना माना जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध के बीच BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL से रिलीज करने का फैसला लिया था। इसके जवाब में Bangladesh Cricket Board ने ICC को ईमेल भेजकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी। बांग्लादेश बोर्ड ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट करने की बात कही थी।

BCCI to Change Bangladesh Match Vanue
BCCI to Change Bangladesh Match Vanue

हालांकि, अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनसे यह जरूर लगता है कि बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू बदले जा सकते हैं, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि ऐसा BCB के दबाव में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला पूरी तरह से BCCI की ओर से लिया गया माना जा रहा है, न कि बांग्लादेश की मांग पर।

शेड्यूल की बात करें तो बांग्लादेश को 7 फरवरी से अपना अभियान शुरू करना है। तय कार्यक्रम के अनुसार उनका पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होना था। इसके बाद 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ंत भी कोलकाता में तय थी। वहीं आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मुंबई में खेला जाना था। अब अगर वेन्यू बदले जाते हैं, तो इन सभी मुकाबलों की लोकेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Also Read: F1 2026 में किसके हाथ में है असली पावर? जानिए सभी Team Principals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।