24 घंटों में निकल गई सारी हेकड़ी, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने बदला अपना बयान

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement: टी20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा का एक बयान अचानक सुर्खियों में आ गया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के बल्लों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। लेकिन विवाद बढ़ते ही 24 घंटों के भीतर राजपक्षा को अपनी बात साफ करनी पड़ी।

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement: इंटरव्यू में दिया था बयान

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement
Bhanuka Rajapaksa clarify Statement

दरअसल, एक इंटरव्यू में Bhanuka Rajapaksa ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों के बैट बेहद खास होते हैं। उन्होंने कहा था कि उनको जो सबसे अच्छा बल्ला मिलता है, उससे भी बेहतर बल्ले भारतीय खिलाड़ियों के पास होते हैं। ऐसा लगता है जैसे उन पर रबर की कोई परत लगी हो। और ये बल्ले दूसरे खिलाड़ी खरीद भी नहीं सकते।

उनके इस बयान को कई लोगों ने ‘बैट-टैंपरिंग’ के इशारे के तौर पर लिया। सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि क्या भारतीय खिलाड़ी किसी खास या मॉडिफाइड बल्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में न तो किसी ने आईसीसी में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और न ही भारत या श्रीलंका बोर्ड की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया आई। पूरा विवाद सोशल मीडिया तक ही सीमित रहा।

खुद देनी पड़ी सफाई

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement
Bhanuka Rajapaksa clarify Statement

बात बढ़ती देख Bhanuka Rajapaksa ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया, और कुछ गलतफहमी अनुवाद की वजह से भी हुई।

Bhanuka Rajapaksa clarify Statement
Bhanuka Rajapaksa clarify Statement

उन्होंने लिखा, “मैं भारतीय क्रिकेट की तारीफ करना चाहता था। भारत का क्रिकेट सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों की गुणवत्ता शानदार है। उनके बैट मैन्युफैक्चरर्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में से हैं। मुझे अपने शब्दों को और स्पष्ट तरीके से रखना चाहिए था।”

यानि जो बात उन्होंने ‘तारीफ’ के तौर पर कही थी, वही विवाद का कारण बन गई। लेकिन बढ़ते बवाल के बाद राजपक्षा ने तुरंत यू-टर्न लेते हुए साफ कर दिया कि उनका इरादा किसी तरह का आरोप लगाना नहीं था, बल्कि भारतीय क्रिकेट की मजबूती को सराहना था।

Also Read: Ex-PCB Cheif ने किया ICC को चैलेंज: हमें ICC के पैसों की जरूरत नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।