Hardik Pandya Broke BCCI Rule: विजय हजारे ट्रॉफी में Hardik Pandya ने एक बार फिर अपने ऑलराउंड खेल से सबका ध्यान खींचा। चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक ने बल्ले से तूफान मचाते हुए 31 गेंदों में 75 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 9 छक्के और 2 चौके शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट 240 से भी ऊपर का रहा। हार्दिक की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बड़ौदा ने पहले खेलते हुए 391 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 242 रन पर ही सिमट गई।
Hardik Pandya Broke BCCI Rule: मैच के बाद शुरू हुआ विवाद

मैच के बाद चर्चा हार्दिक की बल्लेबाजी से ज्यादा एक और वजह से होने लगी। दरअसल, 75 रन बनाने के बाद हार्दिक गेंदबाजी करने भी उतरे। उन्होंने न सिर्फ नई गेंद से ओपनिंग की, बल्कि पूरे 10 ओवर भी फेंक डाले। इस दौरान हार्दिक ने 66 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। यहीं से मामला गर्म हो गया, क्योंकि BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने हार्दिक को अभी 10 ओवर गेंदबाजी की इजाजत नहीं दी है।

जब New Zealand के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब BCCI ने साफ तौर पर बताया था कि हार्दिक पांड्या अभी 10 ओवर गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद विजय हजारे ट्रॉफी में उनका पूरे कोटे के ओवर डालना सवाल खड़े कर रहा है। खासतौर पर तब, जब उन्हें T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए संभालकर इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मामले में हार्दिक को BCCI की फटकार झेलनी पड़ सकती है। हालांकि यह भी संभव है कि उन्होंने मैच से पहले मेडिकल या टीम मैनेजमेंट से इजाजत ली हो।
जबरदस्त फॉर्म में हैं पांड्या

फॉर्म की बात करें तो हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ के खिलाफ 75 रन बनाने से पहले उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 133 रनों की तूफानी पारी खेली थी। पिछले दो मैचों में हार्दिक 20 छक्के उड़ा चुके हैं, जो उनकी आक्रामक फॉर्म का साफ सबूत है। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि BCCI इस नियम तोड़ने वाले मामले पर क्या रुख अपनाता है, क्योंकि T20 वर्ल्ड कप से पहले कोई भी रिस्क बोर्ड नहीं लेना चाहेगा।
Also Read: Liverpool–Arsenal मैच में बड़ा विवाद: चोटिल खिलाड़ी को घसीटना पड़ा भारी




















