बांग्लादेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा बल्ला, भारत ने लगाया प्रतिबंध

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh: कहते हैं हर एक्शन का रिएक्शन जरूर होता है, और भारत–बांग्लादेश क्रिकेट विवाद में अब वही देखने को मिल रहा है। पहले बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक लगी और अब इसका असर खिलाड़ियों के इक्विपमेंट तक पहुंच गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेशी बल्लेबाज अब भारत की मशहूर बैट बनाने वाली कंपनी SG के बल्ले से खेलते नजर नहीं आएंगे।

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh: कैंसिल हुआ कॉन्ट्रैक्ट

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh
India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh

बताया जा रहा है कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए SG ने बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपने सभी किट स्पॉन्सरशिप करार खत्म करने का फैसला लिया है। यानी जिन खिलाड़ियों के पास अब तक SG के बल्ले थे, उन्हें आगे चलकर नए ब्रांड की तलाश करनी पड़ेगी। इस लिस्ट में बांग्लादेश के बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनमें T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कप्तान बनाए गए Liton Das भी आते हैं।

मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुआ विवाद

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh
India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव की शुरुआत Mustafizur Rahman को लेकर हुई थी। जैसे ही BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL से बाहर किया, बांग्लादेश में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद वहां के खेल मंत्रालय के निर्देश पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को मेल भेजकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में होने वाले अपने मैचों के वेन्यू बदलने की मांग कर दी। इसी बीच बांग्लादेश में IPL के टीवी प्रसारण पर भी रोक लगाने का फैसला सामने आया।

India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh
India Cancel Bat Sponsorship with Bangladesh

हालांकि, बांग्लादेश की इस मांग पर ICC ने साफ इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC ने दो टूक कह दिया है कि तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। ये मैच कोलकाता और मुंबई में होने हैं।

कुल मिलाकर, भारत-बांग्लादेश के इस क्रिकेट विवाद की आंच अब मैदान से निकलकर कारोबार और स्पॉन्सरशिप तक पहुंच चुकी है। SG के इस फैसले को भी इसी कड़ी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर साफ दिख सकता है।

Also Read: टीम इंडिया को मिला तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट, 175.07 के स्ट्राइक रेट से उड़ाता है गेंदबाजों की धज्जियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।