ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुआ घातक बॉलर

Josh Hazlewood out of T20 WC

Josh Hazlewood out of T20 WC: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है. टीम के अहम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के चलते बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी साझा की. हेजलवुड का बाहर होना कंगारुओं के लिए परेशानी का सबब है. गौरतलब है कि पैट कमिंस भी अपनी इंजरी से जूझ रहे हैं.

Josh Hazlewood out of T20 WC: जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप 2026 से बाहर

Josh Hazlewood out of T20 WC
Josh Hazlewood out of T20 WC

जोश हेजलवुड 2026 टी20 विश्व कप में नजर नहीं आएंगे. जो न केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्कि तमाम क्रिकेट फैंस के लिए भी निराशाजनक खबर है. पिछले कुछ समय से ये खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते क्रिकेट से दूर थे. आखिरी बार वह शेफील्ड शील्ड के दौरान मैदान पर नजर आए थे. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए 12 नवंबर को वह इंजर्ड हो गए. फिलहाल उन्हें रिकवरी में और वक्त लगेगा. जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहेंगे.

Josh Hazlewood out of T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

Josh Hazlewood out of T20 WC
Josh Hazlewood out of T20 WC

ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने बताया कि शुरुआती मुकाबलों के लिए उनके पास पर्याप्त खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में उनकी टीम ये फैसला टूर्नामेंट में आगे चलकर लेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिए कि लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो ऐसा जरूरी नहीं. टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी का चयन किया जाएगा. टोनी ने अपने बयान में कहा,

“हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 राउंड तक फिट हो जाएंगे. लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर जो ताजा अपडेट आया है, उसके अनुसार उन्हें रिकवरी में और समय लगेगा. किसी भी तरह की जल्दबाजी करना जोखिम भरा रहेगा. “

“हम तुरंत रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करेंगे. हमें लगता है कि शुरुआती मैचों के लिए हमारे पास खिलाड़ी मौजूद हैं. इसलिए हम बाद में चलकर प्राथमिकता के आधार पर कोई फैसला लेंगे.”

 

Read More: अंडर-19 विश्व कप में छाए वैभव सूर्यवंशी, महज 6 मैचों में लगाया रनों का अंबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।