Najam Sethi takes a dig at BCCI: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान की खींचातानी कम नहीं हो रही है. गौरतलब है कि पाक सरकार ने अपनी टीम से इंडिया के साथ मैच को बॉयकॉट करने के लिए कहा है. जिसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अंतिम फैसला आना बाकी है. इसी बीच पूर्व पीसीबी चीफ नजम सेठी ने बीसीसीआई के खिलाफ अटपटा बयान दिया है. जिसको लेकर क्रिकेट जगत में खलबली मची हुई है. साथ ही सोशल मीडिया का बाजार गर्म है.
Najam Sethi takes a dig at BCCI: नजम सेठी ने बीसीसीआई पर साधा निशाना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ नजम सेठी इस समय सुर्खियों में हैं. उनका हालिया बयान इसकी वजह बना है. जिसमें वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर हमलावर होते हुए नजर आए. बीते दिनों उन्होंने भारत के एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरव्यू दिया.
जहां उनसे भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की पाकिस्तान की धमकी से जुड़ा सवाल किया गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई लंबे समय से हमपर रौब जमा रही है. ये फैसला पीसीबी ने पाकिस्तान सरकार की सलाह पर लिया है.
भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर किया खुलासा

इस इंटरव्यू के दौरान नजम सेठी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब एन श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष थे, तब भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होनी थी. सेठी का कहना था कि वह पीसीबी चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला को लेकर होने वाली डील साइन करने के लिए मुंबई गए थे. जिसके बाद बीसीसीआई की ओर से उन्हें संदेश मिला कि वह उनसे नहीं मिल सकते. जो पूर्व पीसीबी प्रमुख के मुताबिक उनकी बेइज्जती थी.
कहां पर अटका है भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

2026 टी20 विश्व कप के तहत भारत और पाकिस्तान का 15 फरवरी को आमना-सामना है. मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में स्थित कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में किया जाएगा. हालांकि ये मैच होगा या नहीं, फिलहाल इस पर अनिश्चितता है. गुरुवार 5 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसपर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमने फैसला ले लिया है कि पाकिस्तान भारत के साथ नहीं खेलेगा.
Also Read: अपनी उम्र को लेकर हुए ट्रोल, शतक जड़ दिया मुंहतोड़ जवाब, U-19 WC में अफगान खिलाड़ी का जलवा






















