Scotland beat Italy in the T20 WC: टी20 विश्व कप 2026 में 9 फरवरी को मैच नंबर-7 आयोजित किया गया. जिसमें ग्रुप-सी में मौजूद स्कॉटलैंड की भिड़ंत इटली के साथ हुई. ईडन गार्डन्स इस मुकाबले की मेजबानी कर रहा था. जहां स्कॉटलैंड ने इटली को पराजित कर दिया. उन्होंने 73 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया. जीत के साथ स्कॉटलैंड ने दो अंक भी हासिल कर लिए. टूर्नामेंट का आगाज इस टीम ने बेहद शानदार अंदाज में किया है.
Scotland beat Italy in the T20 WC: स्कॉटलैंड की धमाकेदार शुरुआत

स्कॉटलैंड की 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत जीत के साथ हुई है. पहले मुकाबले में वह इटली को परास्त करने में सफल रही. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस इटली के पक्ष में रहा. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. ओपनर जॉर्ज मुंसी ने 84 रनों की लाजवाब पारी खेली. 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. 16.4 ओवर में वह 134 रन बनाकर सिमट गई.
माइकल लीस्क रहे अपनी टीम की जीत के हीरो

स्कॉटलैंड की ओर से ऑलराउंडर माइकल लीस्क अपनी टीम की जीत के हीरो साबित हुए. बल्लेबाजी के दौरान आखिर में उनके बल्ले से 5 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन निकले. इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई तब टीम के स्टार स्पिनर ने 4 विकेट हासिल किए. जिसने इटली की कमर तोड़ दी. जबरदस्त ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए लीस्क को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.
बांग्लादेश को किया था रिप्लेस

भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की एंट्री दिलचस्प अंदाज में हुई. पहले वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थी. बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया. जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें बाहर कर दिया. उनके स्थान पर स्कॉटलैंड रिप्लेसमेंट के तौर पर आई.
Read More: बाबर आजम होंगे टीम से ड्रॉप, कप्तान सलमान अली आगा ने दिए संकेत























