South Africa coach targets Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 राउंड शुरू हो रहा है. भारतीय टीम पहले मैच में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेलने उतरेगी. ये दोनों ही टीमें अबतक इस टूर्नामेंट में अपराजेय रही है. ऐसे में मुकाबला कड़ी टक्कर का रहने वाला है.
रविवार, 22 फरवरी को यह मैच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला आयोजित किया जाएगा. साउथ अफ्रीका के कोच शुक्रि कॉनराड ने इस बड़े मुकाबले से पहले इंडियन टीम पर निशाना साधा है.
South Africa coach targets Team India: साउथ अफ्रीका के कोच का बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के कोच शुक्रि कॉनराड एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. शुक्रि ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि दबाव दोनों टीमों के ऊपर रहने वाला है. साथ ही उनका कहना था कि वो इंडियन टीम को एक्सपोज कर देंगे और उनकी कलई खोलकर रख देंगे.
इसके अलावा साउथ अफ्रीकी कोच ने अभिषेक शर्मा को लेकर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भले ही उनके लगातार तीन शून्य के स्कोर आए हों, मगर उनपर प्रेशर नहीं होगा.

“ग्रुप स्टेज का पहला हाफ मेरे लिए चिंताजनक था. अब असली मज़ा तो रोमांच में है. टूर्नामेंट के लगभग तीन हिस्से होते हैं. आपको किसी भी तरह ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ना होता है. और हमने वो कर दिखाया. अब आप सोचते हैं, ठीक है, पहले हमारा सामना भारत से है और फिर वेस्टइंडीज से, जिसमें दुनिया के कुछ सबसे शानदार खिलाड़ी हैं, और यह मुझे बहुत उत्साहित करता है”.

"दबाव दोनों टीमों पर है. हमपर भी और उनपर भी. मैं यह बिल्कुल नहीं कह रहा हूं कि जो खिलाड़ी (अभिषेक शर्मा) अपने पिछले तीन मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हुआ है, उस पर अपनी टीम में जगह को लेकर दबाव है. ऐसा हरगिज नहीं है."
Read More: Super 8 से पहले Mohammad Amir ने अपने अटपटे बयान से फोड़ा Bomb, खुद के पैर पर मारदी कुल्हाड़ी





















