अपनी उम्र को लेकर हुए ट्रोल, शतक जड़ दिया मुंहतोड़ जवाब, U-19 WC में अफगान खिलाड़ी का जलवा

Uzairullah Niazai Century in U-19 WC

Uzairullah Niazai Century in U-19 WC: जिम्बाब्वे और नामीबिया में चल रहे अंडर-19 विश्व कप के तहत दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. जहां भारत और अफगानिस्तान एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है. टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफगान टीम ने 300 से अधिक का स्कोर खड़ा किया. जिसमें उजैरुल्लाह नियाजी का शतक शामिल है. ये खिलाड़ी अपनी उम्र को लेकर काफी ट्रोल हुए थे. जिसका उन्होंने अपने प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब दिया.

Uzairullah Niazai Century in U-19 WC: उजैरुल्लाह का शतकीय प्रहार

Uzairullah Niazai Century in U-19 WC
Uzairullah Niazai Century in U-19 WC

उजैरुल्लाह नियाजी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धमाल मचा दिया. उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान तूफानी बल्लेबाजी की. राइट हैंड बैट्समैन ने महज 85 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया. अफगान खिलाड़ी ने ये कारनामा आखिरी ओवर में जाकर किया.

18 वर्षीय नियाजी अपनी पारी के दौरान नाबाद रहे. जिन्होंने 86 गेंदों का सामना करके 101 रन जड़े. जिसमें 12 चौके व 2 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला रहा. उजैरुल्लाह नियाजी (Uzairullah Niazai Century in U-19 WC) ने करीब 118 के स्ट्राइक रेट से भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की.

आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

अंडर-19 विश्व कप 2026 शुरू होने के बाद उजैरुल्लाह नियाजी अचानक सुर्खियों में आ गए. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी. उनपर फैंस ने अपनी उम्र छुपाने का आरोप लगाया. इन तमाम आलोचनाओं के बावजूद उजैरुल्लाह के हौसले बुलंद रहे.

टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उनके बल्ले से एक अहम पारी निकली. जिसके बाद तमाम आलोचकों के मुंह बंद हो गए होंगे. इससे पहले वह ग्रुप स्टेज के दौरान साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 51 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे थे. जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने जीत हासिल की.

इंडिया के सामने मुश्किल लक्ष्य

इंडिया अंडर-19 को अगर खिताबी मुकाबले में जगह बनानी है, तो उन्हें हर हाल में अफगान टीम को हराना होगा. फिलहाल ये काफी मुश्किल नजर आ रहा है. अफगानिस्तान इस मुकाबले में टॉस जीतने में सफल रही. फिर पहले बैटिंग करके भारत की युवा टीम के सामने 311 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा. देखना होगा आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम जीत दर्ज करती है या नहीं.

 

Also Read: धोनी की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीत सकती है टी20 विश्व कप 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।