Vijay Hazare Trophy Prize Money: विदर्भ ने Vijay Hazare Trophy 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब विदर्भ की टीम इस प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने Saurashtra को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह भी है कि विदर्भ पहले से ही रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप की मौजूदा चैंपियन है, ऐसे में इस जीत ने उनके शानदार सीजन पर मुहर लगा दी।
Vijay Hazare Trophy Prize Money: BCCI ने की पैसों की बारिश

इस खिताबी जीत के साथ विदर्भ की टीम पर इनामों की भी बारिश हुई है। दरअसल, यह विजय हजारे ट्रॉफी ऐसे दौर में जीती गई है, जब Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स की प्राइज मनी में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। अप्रैल 2023 में बीसीसीआई ने सभी घरेलू प्रतियोगिताओं की इनामी राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया था, जिसका फायदा अब टीमों को मिल रहा है।
विदर्भ को इतनी मिलेगी प्राइज मनी

तत्कालीन बीसीसीआई सचिव Jay Shah ने उस वक्त सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी थी। नए संशोधन के तहत कुछ टूर्नामेंट्स की प्राइज मनी दोगुनी तो कुछ की तिगुनी से भी ज्यादा कर दी गई थी। विजय हजारे ट्रॉफी भी इसी सूची में शामिल थी, जहां इनामी राशि में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला।
पहले विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम को सिर्फ 30 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन संशोधन के बाद यह रकम सीधे बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, रनर-अप टीम की प्राइज मनी भी 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई।

यानी साफ है कि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की चैंपियन विदर्भ को खिताब के साथ-साथ पूरे 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है, जबकि फाइनल में हारने वाली सौराष्ट्र की टीम को 50 लाख रुपये से संतोष करना पड़ा। इस तरह यह जीत विदर्भ के लिए सिर्फ ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद फायदे वाली साबित हुई।
Also Read: T20 World Cup से पहले टुटा स्टार ऑलराउंडर का कंधा, अब ये तूफानी खिलाड़ी करेगा रिप्लेस




















