‘उसने बहुत कुछ झेला है’ स्टार खिलाड़ी ने स्मृति मंधाना को समर्पित की RCB की ऐतिहासिक जीत

WPL win dedicated to Smriti Mandhana

WPL win dedicated to Smriti Mandhana: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में Smriti Mandhana की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ RCB ने अपना दूसरा WPL खिताब जीता और सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की शानदार मैच-विनिंग पारी खेली।

WPL win dedicated to Smriti Mandhana: निजी जीवन में उथल पुथल

WPL win dedicated to Smriti Mandhana
WPL win dedicated to Smriti Mandhana

पिछले साल वीमेंस वर्ल्ड कप जीतने के बाद Smriti Mandhana निजी जीवन में मुश्किल दौर से गुजरी हैं, लेकिन इसका असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। उनकी यही मानसिक मजबूती टीम के लिए प्रेरणा बनी। इसी वजह से RCB की स्टार स्पिनर श्रेयांका पाटिल ने खिताबी जीत अपनी कप्तान को समर्पित की।

मैच के बाद श्रेयांका पाटिल ने कहा,
“मैं इस जीत को स्मृति को समर्पित करना चाहती हूं, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ झेला है। यह जीत उनके लिए बेहद खास है।”
श्रेयांका ने इस सीजन को अपने कमबैक के लिहाज से भी खास बताया और फैंस का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस WPL में 9 पारियों में 11 विकेट लेकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

चौथी बार फेल हुई DC

WPL win dedicated to Smriti Mandhana
WPL win dedicated to Smriti Mandhana

यह RCB का दूसरा WPL खिताब रहा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर फाइनल में हार गई। दिल्ली अब तक चारों WPL फाइनल खेल चुकी है, लेकिन इस बार भी ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की धमाकेदार पारियों के आगे वह नाकाफी साबित हुआ।

मैच की बात करें तो फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि लॉरा वोलवार्ट और चिनेल हेनरी ने भी अच्छे रन बनाए।

WPL win dedicated to Smriti Mandhana
WPL win dedicated to Smriti Mandhana

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत लड़खड़ा गई, लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने कमाल कर दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो WPL इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। मंधाना ने 87 और वोल ने 79 रन बनाए। आखिरकार RCB ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया और एक यादगार जीत दर्ज की।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुआ घातक बॉलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।