Neymar Brazilian Footballer Injury: ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड प्लेयर नेमार की चोट ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि, ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया है कि नेमार अपनी चोट से तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और इलाज का असर भी पॉजिटीव दिख रहा है।
Neymar Injury Update: ग्रेड-टू पिंडली की चोट से जूझ रहे नेमार

CBF के अनुसार, नेमार के दाहिने पैर में ग्रेड-टू पिंडली की चोट के बाद उनकी सिचुएशन का आंकलन करने के लिए एमआरआई स्कैन कराया गया। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि 34 साल के खिलाड़ी की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक चल रही है और वो एक खास मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत ट्रीटमेंट जारी रखेंगे। हालांकि, CBF ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि नेमार कब तक मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा हो सकता है कि वो ब्राजील के शुरुआती दो ग्रुप मैचों में एवेलेबल ना हों।
Neymar News: लंबे समय से टीम से बाहर हैं नेमार

नेमार ब्राजील के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 128 इंटरनेशनल मुकाबलों में 79 गोल किए हैं। हालांकि चोट के कारण वह अक्टूबर 2023 के बाद से नेशनल टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। हाल ही में अपने क्लब सैंटोस के लिए खेलते समय भी उन्हें एक और चोट का सामना करना पड़ा था।
Fifa World Cup 2026: वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जल्द

ब्राजील अपना फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन शनिवार को मोरक्को के खिलाफ मैच खेलने से शुरू करेगा। इसके बाद टीम का सामना हैती और स्कॉटलैंड से होगा। ऐसे में शुरुआती स्टेज में नेमार की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
Brazil Record In Fifa: ब्राजील का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ब्राजील अब तक 23 बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुका है और यह एकमात्र टीम है जिसने हर सीजन में भाग लिया है। एक बार फिर टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि लगातार चोटों से परेशान रहे नेमार ने ये सिग्नल दिया हैं कि अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है। ऐसे में उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।























