Vivo Y600 Launch Date: 10,000mAh की बैटरी, पावरफुल चिपसेट समेत कई फीचर, लॉन्च से पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Summary :

Vivo अपने नए स्मार्टफोन Y600 को लॉन्च करने की तैयारी में है और अब इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। बता दें कि इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh की बैटरी है जिसके चलते इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। बड़ी बैटरी के साथ ही डुअल कैमरा सेटअप, 6.83 इंच की डिस्पले और पावरफुल मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो का चिपसेट मिलेगा। जानते है यह नया Y600 स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीतनी कीमत हो सकती है। Vivo Y600 में 10,000mAh की बैटरी Vivo Y600  में कई खास फीचर को शामिल…

Vivo अपने नए स्मार्टफोन Y600 को लॉन्च करने की तैयारी में है और अब इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। बता दें कि इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh की बैटरी है जिसके चलते इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। बड़ी बैटरी के साथ ही डुअल कैमरा सेटअप, 6.83 इंच की डिस्पले और पावरफुल मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो का चिपसेट मिलेगा। जानते है यह नया Y600 स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीतनी कीमत हो सकती है।

Vivo Y600 में 10,000mAh की बैटरी

Vivo Y600  में कई खास फीचर को शामिल किया गया है लेकिन इसकी बड़ी बैटरी ने पूरा बाजार हिला दिया है जानते है इसके सभी फीचर के बारे में…

  • Display: 6.83-इंच का AMOLED डिस्पले दिया जाएगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा
  • Camera: डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 50 MP, 2 MP का मैक्रो कैमरा और फ्रंट में 32 MP का कैमरा दिया गया है।
  • Battery: 10,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा
  • Chipset: पावरफुल मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो का चिपसेट मिलेगा।
  • Colours: Green, Pink और Black  कलर्स के विकल्प दिए जाएंगे।

कितनी होगी कीमत?

Vivo ने नए स्मार्टफोन Y600 की तारीख को कंफर्म कर दिया है और यह चीन के बाजार में 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन ने 10,000mAh की बड़ी बैटरी के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा दिया है और 32 घंटे 37 मिनट तक स्मार्टफोन प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइवस्ट्रीम को पूरा करके इतिहास रच दिया है। अभी इस स्मार्टफोन को चीन के बाजार में लॉन्च किया जाएगा कीमत की बात करें तो लगभग 35 हजार रुपये तक कीमत हो सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।