HONOR X9e Pro Launched: स्मार्टफोन कंपनी HONOR ने अपना नया स्मार्टफोन HONOR X9e Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत बॉडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 11,000mAh की बैटरी है, जो नॉर्मल स्मार्टफोन के मुकाबले काफी ज्यादा कैपेसिटी रखती है। इसके अलावा, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और IP69K रेटिंग भी मिलती है। कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और बेस्ट स्ट्रॉन्ग स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए जानते हैं HONOR X9e Pro के फीचर्स, कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
HONOR X9e Pro की बैटरी और चार्जिंग
- HONOR X9e Pro की सबसे खास बात इसकी 11,000mAh की बैटरी है।
- कंपनी ने इसमें फ़ोर्थ जनरेशन की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है। इतनी बड़ी बैटरी होने के की वजह से यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
- कंपनी के मुताबिक, नॉर्मल और अलग-अलग तरह के इस्तेमाल के आधार पर यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।
- फोन में 80W वायर्ड सुपरचार्ज सपोर्ट भी दिया गया है। इससे बड़ी बैटरी को चार्ज करने में मदद मिलती है।
- यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग, वीडियो देखने, गेम खेलने और दूसरे कामों के लिए लंबे समय तक करते हैं।
HONOR X9e Pro का डिस्प्ले
- इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
- इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।
- फोन में 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है। इससे तेज रोशनी और खुले एनवायरनमेंट में स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देखने में मदद मिल सकती है।
- AMOLED पैनल की वजह से यूजर्स को बेस्ट कलर और अच्छा विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
- HONOR X9e Pro में 4nm टेक्नॉलजी पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसकी मिनिमम क्लॉक स्पीड 2.6GHz बताई गई है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिलता है।
- कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8GB और 12GB RAM के विकल्पों में पेश किया है।
- दोनों वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। ज्यादा RAM होने से एक साथ कई ऐप चलाने में मदद मिल सकती है। वहीं, 256GB स्टोरेज में फोटो, वीडियो, ऐप और अन्य फाइलें सेव की जा सकती हैं।
कैमरा सेटअप
- फोटोग्राफी के लिए HONOR X9e Pro के पीछे 108MP का मेन कैमरा दिया गया है।
- इसमें f/1.75 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है।
- OIS कैमरा इस्तेमाल करते समय हाथों के हल्के कंपन के असर को कम करने में मदद करता है।
- इसके साथ फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।
- इससे ज्यादा हिस्से को एक ही फ्रेम में कैप्चर किया जा सकता है। फोन का रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- फोन को IP69K रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल और तेज दबाव वाले पानी से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है।
- कंपनी ने फोन को मजबूत बनाने के साथ-साथ इसकी स्क्रीन, बैटरी और AI फीचर्स पर भी ध्यान दिया है।
कीमत
HONOR X9e Pro को मिडिल ईस्ट, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत कई बाजारों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इसकी कीमत RAM और स्टोरेज वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग रखी गई है।
-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: AED 1,499 (लगभग ₹38,840)
-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: AED 1,799 (लगभग ₹46,615)
- ये भारतीय रुपये में अनुमानित कीमतें हैं। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अलग से आधिकारिक घोषणा होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।


Download Android App
Download iOS App




