दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले चंद्रशेखर आजाद ने की नाम बदलने की मांग, नितिन गडकरी को लिखी चिट्ठी

Delhi-Dehradun Highway

Delhi-Dehradun Highway: गाजियाबाद के लोनी से निकल रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को करेंगे। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं। इस बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस एक्सप्रेस वे के नाम को लेकर नई मांग रख दी है। इस संबंध में उन्होंने सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी को लेटर भी लिखा है।

Delhi-Dehradun Highway: चंद्रशेखर आजाद ने नितिन गडकरी से की ये मांग

चंद्रशेखर आजाद ने नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का नाम संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये फैसला देश के करोड़ों लोगों, खासकर बहुजन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगा।

Chandrashekhar Azad Letter: पत्र में क्या लिखा?

चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा- यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जिसे वर्ष 2023-24 तक पूरा किया जाना था, लगभग दो वर्ष के विलंब के बाद अब लोकार्पित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि इस एक्सप्रेसवे का नाम भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व स्न, परम पूज्य बाचा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर रखा जाए, ताकि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक बने, बल्कि उनके महान घोगदान के प्रति एक श्रद्धांजति भी बने।

यह निर्णय देश के करोड़ों लोगों, विशेषकर बहुजन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगा। अतः आपसे निवेदन है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें।

दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे में

आपको बता दें कि करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा, जो कि अभी 5 से 6 घंटे का होता है।

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात ये है कि इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से होकर गुजरता है। यह एशिया का सबसे बड़ा ऐसा कॉरिडोर है, जिसे वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके नीचे जानवर जंगल में बेखौफ घूम सकेंगे, जबकि ऊपर वाहन तेज रफ्तार से फर्राटा भरेंगे।

यह भी पढ़ें- नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, ‘अंकल जी गैंग’ अवैध हथियार तस्करी मामले में 10 ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।