‘ट्रंप पागल हो चुके हैं…’, ईरान जंग के बीच भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- अब कांग्रेस को एक्शन लेना होगा

Donald Trump Iran War

Donald Trump Iran War: ईरान के खिलाफ चल रही जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य जेक ऑचिनक्लॉस ने बयान दिया है कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देकर पूरी तरह नाकाम हो गए हैं। उन्होंने ट्रंप को अमेरिकन इतिहास का अकेला ऐसा राष्ट्रपति बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गए।

‘अब कांग्रेस को एक्शन लेना होगा’

US सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ईरान के बारे में ट्रंप के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को बुराई बताया। उन्होंने इसे एक खतरनाक और मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति की बकवास कहा है। सैंडर्स ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान में युद्ध शुरू होने के एक महीने बाद ईस्टर संडे को यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट का यह बयान है।’ उन्होंने आगे कहा कि अब कांग्रेस को एक्शन लेना होगा और इस युद्ध को खत्म करना होगा।

‘ट्रंप पागल हो चुके हैं’- पूर्व कांग्रेसवुमन

ट्रंप की पूर्व सहयोगी और पूर्व कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने ट्रंप और उनके प्रशासन को चेताया कि ईश्वर से क्षमा मांगे और ट्रंप की पूजा करना बंद करें। टेलर ग्रीन ने तो ये तक कहा दिया है कि ट्रंप पागल हो चुके हैं और उनकी इस स्थिति में उनके प्रशासन के लोग सहभागी हैं।

सीनेटर चक शूमर ने ट्रंप को बताया पागल

डेमोक्रेटिक लीडर और सीनेटर चक शूमर ने कहा कि ट्रंप सोशल मीडिया पर एक पागल आदमी की तरह बकवास कर रहे हैं, युद्ध अपराधों की धमकियां दे रहे हैं और अपने सहयोगियों को अलग-थलग कर रहे हैं।

हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और डेमोक्रेटिक कांग्रेसी ग्रेगरी मीक्स ने ट्रंप के पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को गंदी और बेतुकी बताया। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की भाषा से ताकत का गलत अंदाजा लगता है, जो US की साख को नुकसान पहुंचाता है और डिप्लोमेसी को और मुश्किल बना देता है।

यह भी पढ़ें: क्या है 25वां संशोधन? जिसके तहत ट्रंप की कुर्सी पर मंडराया खतरा! क्या जंग के बीच देंगे इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।