Hazaribagh Encounter: झारखंड में एनकाउंटर, 1 करोड़ का इनामी सहदेव समेत तीन नक्सली ढेर, 3 AK-47 राइफल बरामद

Hazaribagh Encounter

Hazaribagh Encounter: झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में सुबह एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश सहित कुल तीन नक्सली मौत के घाट उतारे गए है। बता दें कि मुठभेड़ बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए और घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई।

Hazaribagh Encounter

Hazaribagh Encounter
Hazaribagh Encounter

तीनों नक्सलियों पर इनाम घोषित था। पहले नक्सली पर 1 करोड़ और मारे गए दो अन्य नक्सलियों में 25 लाख का इनामी और माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम पर 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दो दिन के अंदर झारखंड पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इसके पहले रविवार को पलामू के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था।

Operation Against Naxals

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसतन हर महीने तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय हैं। 58 नक्सली इनामी सूची में हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं मोस्ट वांटेड सूची में भाकपा माओवादी के 13 बड़े नक्सली हैं। इनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम है।

Naxal Free State:  नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य

Hazaribagh Encounter
Hazaribagh Encounter

झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं। बता दें कि 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर किया था।

ALSO READ: मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सल, झारखंड में सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।