Israel Attack Lebanon After Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद अब इजरायल कांटा बनता जा रहा है। बता दें कि ईरान ने अपने 10 सूत्रीय प्रस्ताव में लेबनान पर हमले रोकने की मांग की थी लेकिन फिर भी इजरायल ने अबतक का सबसे बड़ा हमला कर दिया है जिससे हर तरफ चीख-पुकार मच गई है। इजरायली हमले में अभी तक 254 लोगों की मौत और 1100 से अधिक लोग घायल हो गए है जिससे अस्थायी युद्धविराम को खतरे में डाल दिया है, और ईरान ने अमेरिका-इजरायल पक्ष पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
लेबनान में भीषण हमला
सीजफायर अब अधर में लटका हुआ है क्योंकि इजरायल ने लेबनान में भीषण हमला किया है जिसमें सीजफायर के बाद 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है साथ ही 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। बता दें कि इजरायली हमले से बेरूत दहल उठा है और पांच बड़े धमाके हुए है जिससे दूर दूर तक आसमान में धुएं के गुबार देखा गया है वहीं सिर्फ 10 मिनट में ही 100 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की गई है।
तीन प्रमुख धाराओं का उल्लंघन
ईरान ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता से भी हटने की धमकी दी है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़, जो इस्लामाबाद में वार्ता के लिए तेहरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, ने इजरायली पक्ष पर 10 सूत्री प्रस्ताव की तीन प्रमुख धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर आगे की बातचीत शुरू करने के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी थी। ग़ालिबफ़ ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति हमारे मन में जो गहरा ऐतिहासिक अविश्वास है, वह सभी प्रकार की प्रतिबद्धताओं के उसके बार-बार उल्लंघन से उत्पन्न होता है।
युद्ध फिर से शुरू हो सकता है
राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने पहले भाषण में नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी दी कि इजरायली सेनाएं किसी भी समय युद्ध में लौटने के लिए तैयार हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि यदि दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंचते हैं तो युद्ध फिर से शुरू हो सकता है। साथ ही अस्थायी युद्धविराम अभी भी नाजुक बना हुआ है क्योंकि तेल अवीव बातचीत के माध्यम से या लड़ाई फिर से शुरू करके अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते है। इजराइल का प्राथमिक उद्देश्य ईरान को यूरेनियम संवर्धन करने से रोकना है, जिसके बारे में तेल अवीव का मानना है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जाएगा।
ALSO READ: सीजफायर के बाद ट्रंप का नया धमाका, ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों के खिलाफ उठाया सख्त कदम























