‘पाकिस्तान भारत के हमले को कभी भूल नहीं पाएगा’, कश्मीर से रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को ललकारा

Summary :

रक्षा मंत्री की कश्मीर से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना की तारीफ की और कहा कि पाकिस्तान भारत के हमले को कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर भी टिप्पणी की और कहा कि भारत अब IMF को फंड देने वाले देशों में शामिल है।

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू -कश्मीर पहुंचे हुए हैं। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी हैं। जम्मू पहुंच कर रक्षा मंत्री ने बादामी बाग छावनी में गिराए गए पाकिस्तानी गोलीबारी के अवशेषों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। मैं अभी भले ही आपका रक्षा मंत्री हूं लेकिन उससे पहले तो भारत का नागरिक हूं। रक्षा मंत्री के साथ-साथ, मैं आज, भारत के नागरिक के रूप में भी आपका आभार प्रकट करने आया हूं।”

सेना की तारीफ में पढ़े कसीदे

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “इस विषम हालात में आप सबके बीच आकर, आज मैं हुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं I हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारे जवानों ने जो कुछ भी किया है, उससे पूरा भारत को गर्व से भर दिया है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “मैं आपकी उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर दिया। आपने जिस तरीके से, सीमा के उस पार पाकिस्तान की चौकियों और बंकरों को धवस्त किया, दुश्मन उसे कभी भूल नहीं पायेगा। आमतौर पर लोग जोश में होश खो देते हैं। लेकिन आपने, जोश भी रखा, होश भी रखा और सूझबूझ के साथ दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद किया है।”

पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन शुरू होती है

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “रही बात पाकिस्तान की, तो वह देश तो, मांगते-मांगते अपनी जहालत से एक ऐसी हालत में आ गया है, कि उसके बारे में यह भी कहा जा सकता है, कि पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन शुरू होती है। अभी आपने सुना ही होगा, कि कैसे वह फिर एक बार, IMF के पास कर्ज मांगने गया। वहीं, दूसरी तरफ हमारा देश है, कि हम, आज उन देशों की श्रेणी में आते हैं, जो IMF को फंड देते हैं, ताकि IMF गरीब देशों को कर्ज़ दे सकें।”

ग़ैर ज़िम्मेदाराना तरीक़े से दी गई धमकी

उन्होंने आगे कहा, “पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे ग़ैर ज़िम्मेदाराना तरीक़े से पाकिस्तान द्वारा भारत को अनेक बार एटमी धमकियां दी गईं हैं। आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने यह सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे ग़ैर ज़िम्मेदार और धूर्त राष्ट्र के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के एटमी हथियारों को IAEA यानि (अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की निगरानी में लिया जाना चाहिए।”

मुस्लिम मर्द अपने फायदे के लिए करते हैं चार शादियां, Allahabad High Court की बड़ी टिप्पणी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।