West Bengal बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट घोषित, जानें कैसे देखें

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया है। लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। कुल 86.56 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। छात्र सुबह 9:45 बजे से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर रहे हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो चुका है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1: छात्रों को सबसे पहले WBBSE की वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना है।

चरण 2: होमपेज पर “माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

आदित्रो सरकार टॉप

राजगंज के आदित्रो सरकार ने इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के नतीजों में टॉप किया है। आदित्रो ने 700 में से 696 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। उनके कुल अंक 99.43% रहे।

यह जिला रहा अव्वल

पूर्व मेदिनीपुर जिला इस बार बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहा है। यहां के छात्रों ने सबसे बेहतर रिजल्ट दर्ज किया है, जिसके चलते यह जिला पूरे राज्य में अव्वल साबित हुआ है। जिले का पास प्रतिशत 96.46 फीसदी रहा है।

उत्तराखंड: Kedarnath धाम के कपाट खुले, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।