कम बजट में विदेश यात्रा! ₹30,000 में होने वाले ये International Trips बनेंगे सबसे यादगार

Budget International Trips Under ₹30,000

Budget International Trips Under ₹30,000: आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे खूबसूरत विदेशी जगहों के बारे में, जहां आप अपने बजट के अनुसार घूम सकते हैं। क्या आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं, लेकिन इस बात से परेशान हैं कि आपका बजट बहुत कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख के द्वारा जानिए कुछ ऐसे शानदार इंटरनेशनल वेकेशन स्पॉट, जहां आप 30 हजार के बजट में आसानी से घूम सकते हैं। इन देशों में आप खाने-पीने से लेकर, रहने तक का खर्चा 30 हजार में कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वो कौन सी जगह है, जो आपके ट्रिप को और भी मजेदार बनाएंगी।

Budget International Trips Under ₹30,000: अपने बजट में घूमें ये बेस्ट प्लेस

1. भूटान – Bhutan

भूटान
भूटान (Source: social media)

भूटान एक शानदार पर्यटन स्थल है। जिसे ‘थंडर ड्रैगन की भूमि’ और ‘ड्रुक यूल’ के नाम से जाना जाता है। यह अपनी सुंदरता और प्राकृतिक चमत्कारों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। भारतीय पर्यटक यहां बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। आपको यहां मनमोहित करने वाले मठ, किले और सुंदर-सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिल जाएंगे।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: फुएंत्शोलिंग, थिम्फू, पुनाखा, ट्रैशिगंग, हा वैली, ट्रोंगसा
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 25,000 से 30,000 रुपए

2. मिस्र –Egypt

मिस्र
मिस्र (Source: social media)

मिस्र एक ऐसा समृद्ध संस्कृति और इतिहास देश है। जहां पर्यटकों के आकर्षण के लिए नील घाटी में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, साथ ही यहां कई मस्जिद और पिरामिड, मंदिर भी मौजूद हैं। जहां आप यात्रा के दौरान घूम सकते हैं।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, गीज़ा नेक्रोपोलिस, दाहाब, लक्सर, शर्म अल-शेख, लक्सर, दहशूर, हर्गहाडा
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 30,000 से 50,000 रुपए

3. हांगकांग – Hong Kong

हांगकांग

हांगकांग (Source: social media)अगर आप अपने बजट को थोड़ा और बढ़ा सकते हैं, तो हांगकांग भी काफी अच्छी जगह है। अपनी अंतरराष्ट्रीय खरीदारी स्थलों में से एक, हांगकांग अपने मस्ती भरे माहौल के कारण बच्चों की पसंदीदा जगह है। इस देश में आपको वास्तुशिल्प स्थलों के साथ-साथ बीच-बीच में खड़े स्ट्रीट फूड स्टॉल भी देखने को मिल जाएंगे।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: लांताऊ द्वीप, मध्य जिला, स्टेनली मार्केट, नाथन रोड, हैप्पी वैली, चेउंग चाऊ द्वीप, साई कुंग और अन्य
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 30,000 से 50,000 रुपए

4. म्यांमार – Myanmar

म्यांमार
म्यांमार (Source: social media)

म्यांमार अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कई पार्कों और झीलों के कारण फेमस है। म्यांमार कई यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, क्योंकि ये देखने में बेहद खूबसूरत है। हालांकि यह भारत से घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में से एक है। जिसकी वजह से यहां भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा देखे जाते हैं।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: यांगून, बागान, मांडले, गोल्डन रॉक पैगोडा, क्याइंग टोंग, मोनीवा, पुटाओ, न्गवे सौंग बीच और अन्य
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 30,000 से 40,000 रुपए

5. थाईलैंड – Thailand

थाईलैंड
थाईलैंड (Source: social media)

थाईलैंड अपने समुद्र तटों, शानदार शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और मंदिरों और पार्टी प्लेसेस के लिए जाना जाता है। यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। दुनियाभर से सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए थाईलैंड आते हैं। यहां की नाइटलाइफ और किफायती डेस्टिनेशन लोगों को काफी पसंद आती है। साथ ही यहां का टेस्टी खाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: बैंकॉक, फुकेत, शांतिखिरी, तरुताओ
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 30,000 से 50,000 रुपए

6. वियतनाम – Vietnam

वियतनाम
वियतनाम (Source: social media)

वियतनाम अपने समुद्र तटों, नदियों और बौद्ध पैगोडा के लिए जाना जाता है। यह एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। यह दिखने में इतना आकर्षक है कि लोग इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए जरूर आते हैं। यहां रहने और खाने का खर्चा भी कम लगता है। इसलिए यहां कम बजट वाले लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए आते हैं।

  • समय: 6 दिन
  • घूमने की जगह: हनोई, हा लॉन्ग बे, न्हा ट्रांग, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, मेकांग डेल्टा
  • प्रति व्यक्ति का खर्चा: 30,000 से 40,000 रुपए

Also Read: बर्फ की चादर में लिपटी भारत की ये 5 जगहें बनेंगी आपकी बेस्ट Winter Destination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।