फिल्म प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड जगत के लिए बेहद दुख भरी खबर है। वो ये कि बॉलीवुड की एक और हस्ती ने

बॉलीवुड जगत के लिए बेहद दुख भरी खबर है। वो ये कि बॉलीवुड की एक और हस्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल फिल्म प्रोडूसर नितिन मनमोहन का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि  वो 3 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे और पिछले 15 दिनो से वे वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी ।
दिल का दौरा पड़ने के बाद  कराया गया भर्ती
फिल्म मेकर नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार खराब हो रही थी। जिसके बाद  उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और आज उनकी मौत हो गई। 
 नितिन मनमोहन के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
बड़ी फिल्मों को किया प्रोड्यूस
 नितिन मनमोहन फिल्मों के फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं। जिन्हें ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ समेत कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। अपने पिता की तरह ही नितिन मनमोहन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। आज उन्होंने दुनिया को 60 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।