समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन दोनों नेताओं ने गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने कहा, 'हमें कांग्रेस पार्टी से निमंत्रण मिला है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण इसमें शामिल होना संभव नहीं है।' उन्होंने कहा, हालांकि, हम कांग्रेस की यात्रा की सफलता की कामना करते हैं।