Akhilesh Yadav का नया लुक चर्चा में, लाल टोपी-कुर्ता छोड़ जींस-टीशर्ट में आए नजर; हो रही जमकर तारीफ

Akhilesh Yadav look goes viral at airport

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आजकल चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर वो अपने बयान को लेकर चर्चा का विषय बनते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार सपा अध्यक्ष अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अखिलेश यादव अपने एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट पर जींस और टी-शर्ट में दिखें। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपना पारंपरिक ( जो हमेशा लाल टोपी और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने है वह नहीं पहनी थी)। उनका यह कैजुअल लुक उनके प्रशंसक और जनता को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 Akhilesh Yadav casual style में दिखें

(credit-sm)

बता दें कि वायरल वीडियो में आप सपा मुखिया के अलग अंदाज को देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हवाईअड्डे पर तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए उत्सुक नजर आए। अखिलेश यादव ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और हाथ भी मिलाया। वीडियो में अखिलेश यादव लंबे बालों, सफेद टी-शर्ट, काली जींस और काले जूतों में नजर आ रहे हैं। उनके इस नए लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ हो रही है।

एयर होस्टेस संग Samajwadi Party नेता का फोटो वायरल

इसी बीच अखिलेश यादव की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर बवाल काटे हुए हैं। वीडियो में वह विमान के अंदर एयर होस्टेस के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे। हालांकि यह तस्वीर कब की है, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस तस्वीर में वह अपने पारंपरिक पहनावे—कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी—में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव कई बार स्टाइलिश और कैजुअल लुक वायरल हो चुके हैं। जब वह अपनी बेटी से मिलने लंदन गए थे, तब भी उनके ऐसे ही लुक की काफी फोटोज और वीडियो चर्चा में रहे थे। अखिलेश यादव का यह लुक अब सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।