उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। दरअसल, फतेहपुर जिले बिंदकी कस्बे में 29 जनवरी को देर रात एक व्यपारी की हत्या की गई, जिसमें पुलिस ने कारोबारी की पत्नी समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बिंदकी कस्बा निवासी धागा कारोबारी अमित कुमार गुप्ता 26 जनवरी को मुंबई से अपने घर आया था। पिछली 29 जनवरी को उसकी पत्नी पूनम भी बच्चों के साथ मुंबई से बिंदकी पहुंची थी। उसी रात गुप्ता की हत्या कर दी गई।