उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी, पाकिस्तानी हिंदुओं की यात्रा पर रोक

Summary :

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी नागरिकों की यात्रा प्रतिबंधित

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। हालिया आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी नागरिकों की यात्रा पर रोक लगा दी है। इस फैसले से 77 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाएंगे। अब तक 21 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 30 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसी बीच जम्मू-कशमीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके 77 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्वालु अब यात्रा नहीं कर पाएंगे। बता दें कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 21 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा 2025: SDRF और होमगार्ड मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी

पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को यात्रा पर रोक

यात्रा में भाग लेने के लिए विदेशों से भी 24729 श्रद्वालुओं ने पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से भी 77 श्रद्वालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया था। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार सख्त इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने त्वरित फैसला लेतेहुए पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया।

यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग

हरिद्वार एसएसपी प्रमोद डोभाल ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। तैयारियों पर जानकारी देते हुए कहा कि हम यात्रा के लिए पुलिस व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। तीन पड़ाव क्षेत्रों की पहचान की गई है, और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। क्षेत्र को व्यापक पुलिस तैनाती के साथ ज़ोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अतिरिक्त, तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए पाँच पर्यटक पुलिस केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।