Kabristan Restaurant: इस कैफे में कब्र के पास बैठकर बड़े मजे से खाना खाते हैं लोग, नहीं लगता डर!

इस कैफे में कब्र के पास बैठकर बड़े मजे से खाना खाते हैं लोग, नहीं लगता डर!

Kabristan Restaurant

Kabristan Restaurant: कब्रिस्तान का नाम सुनकर कई लोगों की रूह कांप जाती है। क्योंकि इस जगह पर मृत व्यक्ति का शरीर दफन किया जाता है। यहां तक की कब्रिस्तान के कुछ नियम भी होते हैं, जैसे परफ्यूम न लगाना आदि ताकि बुरी शक्ति हमसे ना जुडें। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि अब आप कब्र के पास बैठकर खाना खा सकते हैं तो? आप शायद थोड़ा सा सोचने लगेंगे कि ये कैसे हो सकता है। चलिए जानते हैं इस कैफे के बारे में।

कब्र के पास खाना खाते हैं लोग

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कैफे की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि हर टेबल (Kabristan Restaurant) और चेयर के पास एक कब्र है। इंस्टाग्राम यूजर राकेश पुजारी ने अपने अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें कुछ लोग कैफे में बैठे नजर आ रहे हैं। कैफे में बैठा एक शख्स हाथ से नीचे की तरफ इशारा करता है और वहां कब्र नजर आती है। ऐसी कब्र सिर्फ उसकी टेबल के पास नहीं थी बल्कि सभी टेबल के पास थी और लोग यहां टेस्टी फूड का मजा भी ले रहे थे।

ये पोस्ट @rakeshpoojari_vlogs नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में इसे कब्रिस्तान कैफे बताया है। बता दें कि भारत मे इस कैफे का नाम (Kabristan Restaurant) लकी रेस्टोरेंट दिखाई देता है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

Kabristan Restaurant: वीडियो देख एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘यहां एक व्यक्ति जाएगा और अपने साथ 10 लोगों को अपने साथ लेकर जाएगा’। वहीं, अन्य ने भी मजाक में लिखा, ‘यहीं खाओ और फिर यहीं दफन हो जाओ’। जबकि एक ने लिखा, ‘ये सिर्फ थीम है इसे सीरियसली (Kabristan Restaurant)नहीं लेना चाहिए’। हालांकि कई लोगों ने पूछा कि ये कैफे कहां है। वहीं, कई लोगों ने इस थीम पर नाराजगी भी जताई और कहा कि, इस तरह मजाक नहीं बनाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।