Madhya Pradesh Shocking News: चरित्र शंका..दूसरे आदमी से बात, पति ने काटी अपनी पत्नी की नाक, ब्लेड से किया हमला

Madhya Pradesh Shocking News: चरित्र शंका..दूसरे आदमी से बात, पति ने काटी अपनी पत्नी की नाक, ब्लेड से किया हमला

Madhya Pradesh Shocking News

Madhya Pradesh Shocking News: चरित्र शंका, फैक्ट्री में बिहार के आदमी से बात करना और शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट देना और ब्लेड से उंगली पर वार करने की हैरान घटामध्यप्रदेश के झाबुआ से सामने आई है। बता दें कि दोनो ही बाइक से संतरामुपर से पाड़लाव गांव लौट रहे थे और इस दौरान दोनों के बीच बहस और झगड़ा हुआ। साथ ही घर पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच विवाद होता रहा है। इसी बीच पति ने अपनी पत्नी की ब्लेड से नाक काट दी और पत्नी की उंगली पर भी ब्लेड से हमला किया जिससे पत्नी घायल हो गई थी।

Madhya Pradesh Shocking News

Madhya Pradesh Shocking News
Madhya Pradesh Shocking News (source: social media)

गुजरात के संतरामपुर की फैक्ट्री में दोनों पति राकेश और पत्नी काम करते थे और लगभग 4 महीने से दोनों इस फैक्ट्री में काम करते थे और उनका 6 वर्ष का बेटा भी है। बता दें कि इसी फैक्ट्री में बिहार का निवासी भी काम करता था और इससे राकेश की पत्नी की बातचीत थी। इसी शंका को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद रहता था और इसी विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की नाक और उंगली पर वार कर दिया।

Husband Cuts Wife’s Nose

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया (source: social media)

अपनी पत्नी का दूसरे के साथ बात करना और चरित्र शंका के कारण अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला करने की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि पति इसी बात को लेकर पत्नी पर शक करता था और विवाद भी होता था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ब्लेड से पत्नी को घायल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और महिला का उपचार चल रहा है।

Man Attacks Wife With Blade

पत्नी पर ब्लेड से हमला करने के बाद पति घायल हालात में अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन हालात ज्यादा खराब होने की वजह से राणापुर अस्पताल से महिला को झाबुआ के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नाक काटने के बाद उसे ढंढने गए तो जानवरों ने काटी हुई नाक खा ली थी।

ALSO READ: Online Fraud Viral Video: ऑनलाइन ऑर्डर में धोखाधड़ी! Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑर्डर निकला पत्थर, ₹1,86,000 का लगा चूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।