Woman Harassed On Road Viral Video: आजकल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है। सरेआम, चलते-फिरते और बीच सड़क पर भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकते। सोशल मीडिया पर अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, तो वह है महिला सुरक्षा। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपकी फीड में भी ऐसे कई वीडियो आए होंगे, जिनमें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या शर्मनाक हरकतें दिखती हैं।
कई महिलाएं हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती साझा करती हैं, तो कुछ डर या शर्म की वजह से चुप रह जाती हैं। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिम से लौट रही एक लड़की के सामने बाइक सवार युवक अश्लील हरकत करने लगता है। लेकिन इस लड़की ने डरने के बजाय समझदारी दिखाई और फोन निकालकर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ था।
Street Harassment Caught On Camera: “लड़के ने पैंट की चैन खोलकर…”

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सामने बाइक पर बैठे युवक को कैप्चर करते हुए बताती है कि इस युवक ने उसके साथ बहुत शर्मनाक हरकत की। जैसे ही आरोपी को दिखता है कि लड़की फ़ोन में वीडियो रिकॉर्ड करने लगी, तो वो वहां से भाग जाता है। फिर लड़की बताती है कि “मैं जिम से आ रही थी, तभी मैंने एक लड़के को देखा, वो बाइक पर बैठकर मुझे देख रहा था और वो अपनी पैंट की चैन खोलकर हस्तमैथुन कर रहा था।
मुझे ये सब देखकर डर लग रहा था।” लड़की आगे कहती हैं कि हम सब लड़कियां इस तरह की चीजे फेस करती रहती हैं। हम लड़कियां को बहुत डर और असुरक्षित महसूस होता है, जब हम सड़कों पर निकलते हैं।
वह कहती है कि अभी 7 बजे हैं और 7 बजे गली में ये सब हो रहा है, जहां से इतने सारे लोग गुजर रहे हैं। आदमियों में शर्म नाम की चीज नहीं बची है। वह बताती है कि बचपन में भी ऐसी इंसिडेंट होते थे, लेकिन तब पता नहीं था कि ये क्या होता है। लेकिन अभी ये सब देखकर मुझे डर लग रहा है और घिन आ रही है। मैंने जैसी ही उस आदमी का वीडियो बनाना शुरू किया, वो वहां से भाग गया।
यहां देखें Viral Video:
🚨यह लड़की जिम से लौट रही थी शाम 7 बजे। तभी एक आदमी बाइक पर बैठ कर असभ्य हरकत करने लगा और उसे देख रहा था।
उसने डरने की बजाय वीडियो रिकॉर्ड किया और जैसे ही रिकॉर्ड करना शुरू किया, वह भाग गया। महिलाएँ असुरक्षित इसलिए नहीं होती कि समय गलत है।
बल्कि इसलिए कि अपराधी सोचते हैं कि… pic.twitter.com/tLQArtY9Kp
— JIMMY (@Jimmyy__02) January 14, 2026
लोगों ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Jimmyy__02 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “यह लड़की जिम से लौट रही थी शाम 7 बजे। तभी एक आदमी बाइक पर बैठ कर असभ्य हरकत करने लगा और उसे देख रहा था। उसने डरने की बजाय वीडियो रिकॉर्ड किया और जैसे ही रिकॉर्ड करना शुरू किया, वह भाग गया। महिलाएं असुरक्षित इसलिए नहीं होती कि समय गलत है।”

इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘ऐसे लड़कों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने चाहिए तभी सुधरेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘अब महिलाओं को खुद की रक्षा स्वयं करनी पड़ेगी।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘हर महिलाओं को ऐसा बहादुर होने की आवश्यकता है।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘महिलाओं के लिए ये देश बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं रहा,और लोग महिला सम्मान की बात करते हैं।’ इसी तरह तमाम लोग लड़की की तारीफ़ कर रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PAK की टिकटॉक स्टार फातिमा जटोई की MMS वीडियो ने लोगों को बनाया दिवाना! Original Video मांगने की मची होड़






















