Social
By Pratibha
Jan ,26, 2024
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इस दौरान रामलला की पूरे श्रृंगार की हुई मूर्ति की तस्वीर देखने को मिली।
मूर्ति से जुड़े रहस्य प्रभु राम की मूर्ति को बहुत ही बारीकी से बनाया गया है। आइए आपको रामलला की प्रतिमा से जुड़े कुछ रहस्य बताते हैं।
10 अवतार रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि के अवतार तराशे गए हैं।
ॐ, स्वास्तिक.. मूर्ति में रामलला के मस्तक मस्तक के पास सूर्य, ॐ, स्वास्तिक, गदा और चक्र बने हुए हैं।
एक ही पत्थर से बनी मूर्ति मूर्ति का निर्माण मात्र एक ही पत्थर से किया गया है। मूर्ति को बनाते हुए अन्य पत्थर नहीं जोड़े गए हैं।
किस पत्थर से तैयार मूर्ति? मूर्ति श्याम शीला पत्थर से तैयार की गई है। इसी कारण से रामलला की प्रतिमा श्यामल रंग की है।
मूर्ति की आयु बताया जा रहा है कि मूर्ति हजारों साल तक ऐसी ही अवस्था में बनी रहेगी।
जल से नुकसान मूर्ति को जल से नुकसान नहीं पहुंचेगा, यानी रामलला की प्रतिमा जलरोधी है।
मूर्ति के हाथ मूर्ति के बाएं हाथ में धनुष बाण और दाएं हाथ को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है।
हनुमान जी की छवि मूर्ति के नीचे की तरफ गरुड़ देव और दूसरी तरफ राम भक्त हनुमान जी की छवि तराशी गई है।