Viral
By- Khushboo Sharma
March 10, 2024
शॉपिंग शॉपिंग का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के चेहरे पर खुशी छा जाती है
दिल्ली के मार्केट अगर आपको भी शॉपिंग करना बहुत पसंद है, तो आप दिल्ली के ऐसे मार्केट में जा सकते हैं, जहां कम दामों में आपको अच्छा सामान मिल जाएगा
कौन से हैं मार्केट? आइए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली के ऐसे कौन-से मार्केट है जहां पर फैशनेबल कपड़े, जूते आदि सस्ते दामों में आसानी से मिल जाते हैं
सरोजनी नगर मार्केट इस मार्केट में लड़कियों के हर फैशन के कपड़े सस्ते दामों में आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही लड़के भी यहां से शॉपिंग कर सकते हैं
लाजपत नगर मार्केट लाजपत नगर मार्केट में ट्रेडिशनल कपड़ों का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है। यहां आपको जूते-चप्पलों के ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे
करोल बाग मार्केट पश्चिम दिल्ली में स्थित करोल बाग मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट में से एक है। यहां वेस्टर्न, एथनिक और ट्रेडिशनल वियर की बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी
जनपथ मार्केट दिल्ली के कनॉट प्लेस के जनपथ मार्केट में ड्रेस, सैंडल, ज्वैलरी और बैग कम दाम में अच्छे मिल जाते है
चांदनी चौक मार्केट पुरानी दिल्ली की शान चांदनी चौक मार्केट में शादी का लहंगा, शेरवानी और वेडिंग एक्सेसरीज से लेकर रजाई-कंबल, बर्तन किताबें सारा सामान किफायती दामों में उपलब्ध है