Viral
By Divya Verma
May 02, 2024
जैसलमेर, भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है यहां की संस्कृति और यहां का इतिहास जितना पढ़ा जाए उतना कम है, ऐसे में आइए ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जो सिर्फ जैसलमेर में ही देखी जा सकती है
जैसलमेर फोर्ट इसे सुनार किला के नाम से भी जाना जाता है, जैसलमेर फोर्ट UNESCO का विश्व धरोहर स्थल है जो दुनिया के पूर्ण संरक्षित स्थलों में से एक है
पटवों की हवेली यह हवेली शिल्प कौशल का प्रमुख उदाहरण है, इसके अनोखे डिजाइन और पौराणिक कहानियों के लिए यह काफी फेमस है
सैम सैंड ड्यून्स यह जगह जैसलमर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर है, यहां प्रकृति का अनूठा अनुभव मिलता है, आप यह आकर सैंड ड्यून्स की सुनहरी रेत पर ऊंट की सवारी कर सकते हैं
कुलधरा गांव कुलधरा अपनी डरावनी कहानियों और मान्यताओं को देखते हुए भारत की सबसे फेमस जगहों में से एक है, यहां के बरसों से पड़े खंडर घर, इसे बाकी जगहों से अलग करते है
जैन मंदिर जैसलमेर में कई ऐसे जैन मंदिर हैं जो अपनी नाजुक नक्काशी व अनोखे डिजाइन और आश्चर्यजनक वास्तुकला के लिए जाने जाते है