Viral
By- Khushboo Sharma
March 17, 2024
अच्छी सेहत के लिए अक्सर अच्छी डाइट की सलाह दी जाती है। आपका खान-पान ही किसी भी बीमारी की वजह बन सकता है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते है कि हमें किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए
एक्सपर्ट की राय न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, 'सीमित मात्रा में सभी चीजें ली जा सकती हैं, लेकिन ज्यादा खाने पर कुछ चीजें आपकी सेहत पर बुरा और गंभीर असर डालती हैं'
वेजिटेबल ऑयल और सीड्स ऑयल वेजिटेबल ऑयल और सीड्स ऑयल ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन की वजह बन सकते हैं। इनका अधिक सेवन करने से आपको बचना चाहिए
फास्ट फूड न खाएं फास्ट फूड में ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है, जो आपके दिल की धमनियों को ब्लॉक कर देता हैं और कार्डियोवैस्कुलर स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से बचें
अल्कोहल के सेवन से बचें सभी को पता हैं कि अल्कोहल सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसके सेवन से बायप्रोडक्ट बनता है, जो सेल्स को डैमेज करता है और फैटी लिवर की दिक्कत को बढ़ावा देता है
फेक मीट न खाएं फेक मीट या नकली मांस में फाइटिक एसिड और एटी- न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी और अच्छे न्यूट्रिएंट्स को दूर करते हैं
किस चीज का करें सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण से युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें आप हरी पत्तेदार सब्जियां, फ्रूट्स और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं