Quotes by Sri Sri Ravishankar: युवाओं के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 7 प्रेरणादायक कथन

Khushi Srivastava

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी कहते हैं कि- कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। अच्छा और बुरा समय दोनों ही चले जाते हैं

जो व्यक्ति जीवन में किसी भी परिस्थिति में अपना उत्साह बनाए रख सकता है, वह युवा है। ऐसा व्यक्ति चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ता है

युवाओं को यह विश्वास होना चाहिए कि वे कुछ भी करने में सक्षम हैं और वे इसके योग्य हैं

उद्देश्य में ईमानदारी, दृष्टिकोण में ईमानदारी और कार्य में निपुणता - ये वे चीजें हैं जो एक अच्छा नेता बनने के लिए युवाओं के भीतर अवश्य होनी चाहिए

मैं स्कूल में किशोरावस्था में बहुत शरारती था लेकिन मेरी शरारतों से कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। शरारत कभी किसी और की कीमत पर नहीं होनी चाहिए

मेरे अनुसार, सफलता की निशानी है एक हमेशा रहने वाली मुस्कान, जीवन में आत्मविश्वास और आस-पास के सभी लोगों के साथ अपनेपन की भावना है

मैं चाहता हूं कि युवा वर्ग समाज के प्रति जिम्मेदारी लें; एक खुशहाल, तनाव-मुक्त और हिंसा-मुक्त समाज तथा आध्यात्मिक रूप से उन्नत समाज के लिए काम करें

आपका जीवन अनमोल है। आप सिर्फ़ अपने लिए नहीं जी रहे हैं। अगर आपको कभी सिर्फ़ अपने लिए जीने में दुख महसूस होता है, तो जान लें: इस ग्रह पर आपकी ज़रूरत है