Tech

बाजार में लौटी Mahindra की ये 7-सीटर कार, जानें क्या है खास

By Ritika

July 25, 2024

Mahindra ने साल 2018 में न्यू 7- सीटर कार Marazzo को लॉन्च किया था। इस कार को Ertiga और Innova के कॉम्पटीटर की तरह देखा जा रहा था

Source-Google Images

बीते दिनों Marazzo कार को कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया था। जिसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि इस कार को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है

लेकिन मंहिद्रा ने इसे अपनी वेबसाइट पर एक बार फिर से लिस्ट करते हुए सभी को सरप्राइज दे दिया है। यानी अब ये कार एक बार फिर नए स्टाइल में बिकने के लिए तैयार है

कंपनी ने Marazzo को नई प्राइसिंग के साथ पेश किया है और ये कार पहले से और भी ज्यादा महंगी हो गई है

इस कार को कुल 6 वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वेबसाइट पर मौजूद प्राइस के मुताबिक Mahindra Marazzo की शुरुआती कीमत 14.39 लाख रुपये है

यानी ये कार पहले से तकरीबन 20,000 रुपये और महंगी हो गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये है

कंपनी ने इस कार में 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया है, ये 121 bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है

बता दें कि कंपनी की इस कार में 17.787 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सराउंड कूल टेक्नोलॉजी, कॉर्नरिंग लैंप के साथ फॉग लैंप, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, डुअल एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं

कंपनी का दावा है कि शिड्यूल्ड मेंटनेंस के हिसाब से इसकी सर्विसिंग कॉस्ट 58 पैसे/किमी है। बता दें कि कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी दे रही है