पुरानी सिल्क और बनारसी साड़ियों से बनवाए जा सकते हैं करिश्मा कपूर के 7 स्टाइलिश आउटफिट्स
By ANJALI DAHIYA
JAN 09, 2024
आप इस तरह की ड्रेस को पुरानी सिल्क साड़ी से आसानी से बनवा सकती हैं, बस आपको जरूरत पड़ेगी वेलवेट पैच की, जो बाजार में आसानी से मिल जाएगी
इस ब्लेज़र स्टाइल कुर्ता को आसानी से बनारसी साड़ी से बनवाया जा सकता है, यह क्लासी दिख रहा है और आपको भीड़ में अलग पहचान भी दे सकता है
साड़ी के बॉर्डर को नेकलाइन और बीच में इस्तेमाल में लाकर बिल्कुल इसी डिजाइन का कुर्ता बनवाया जा सकता है
शरारा सेट अभी ट्रेंड में है तो क्यों न करिश्मा के इस शरारा सेट को रीक्रिएट किया जाए, आप इस शरारा सेट को बड़ी आसानी से फ्लोरल प्रिन्ट वाली सिल्क साड़ी से बनवा सकती हैं
ड्रेप्द स्कर्ट आपको रेडीमेड भी मिल सकते हैं या आप चाहें तो इसे भी टेलर से बनवा सकती हैं।
इसे आप सिल्क साड़ी से बनवा सकती हैं। कई सिल्क साड़ियों पर गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉएडरी होती है, वैसी ही साड़ी की जरूरत इस अनारकली के लिए है
यह काफी स्मार्ट लुक देगा, जिसे आप हील्स के साथ पेयर कर सकती हैं