North-East में बन रहे हैं 8बड़े एक्सप्रेसवे

Aastha Paswan

देश के पूवोत्तर में स्थित 8 राज्यों में अभी बड़ी सड़क परियोजनाएं चल रही हैं.

सबसे बड़ी 1,012 किलोमीटर की सड़क परियोजना असम राज्य में चल रही है.

पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है, जो 819 किमी की है.

मिजोरम में भी 737 किलोमीटर की सड़क परियोजना चल रही है, जल्द तैयार होगी.

पूर्वोत्तर के नागालैंड राज्य में भी 487 किलोमीटर की सड़क परियोजना चल रही है.

इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में 454 किलोमीटर की परियोजना है, जो जल्द तैयार होगी.

पूर्वोत्तर के मेघालय राज्य में भी 346 किलोमीटर की सड़क परियोजना चल रही है.

त्रिपुरा भी इसमें पीछे नहीं है और यहां 326 किलोमीटर की सड़क परियोजना चल रही.

सिक्किम राज्य में भी 181 किलोमीटर की सड़क बनाने का काम किया जा रहा है.