सर्दियों में बाजरे से बनाने के लिए 8 टेस्टी डिशेज़

By- Khushboo Sharma

बाजरा एक पौष्टिक अनाज है जिसका इस्तेमाल अपने अलग-अलग स्वास्थ्य लाभों के कारण सर्दियों के दौरान भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, यहाँ कुछ स्वादिष्ट और हेल्थी बाजरे के डिशेज़ दिए गए हैं

बाजरे की रोटी: बाजरे के आटे से बनी यह रोटी ग्लाइसेमिक संवेदनशीलता वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक आदर्श ग्लूटेन-मुक्त और टेस्टी ऑप्शन है

बाजरा खिचड़ी: ये बाजरा, दाल और विभिन्न सब्जियों या मसालों को मिलाकर बनाने वाला एक पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है

बाजरा मेथी पुरी: ठंड के समय में 2 स्पेशल इंग्रेडिएंट्स ताजा मेथी के पत्तों के साथ बाजरे को मिलाकर, यह स्वादिष्ट पूरी बनाई जाती है जिसे स्वादिष्ट गर्म आलू की सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है

बाजरा वड़ा: ये सब्जियों से भरे वड़े कुरकुरे और स्वादिष्ट स्नैक्स हैं, जिनका स्वाद भजिया से भी बेहतर होता है

बाजरे की खीर: एक मलाईदार मीठा व्यंजन जो त्योहारों के दौरान बनाया जाता है, जिसमें बाजरे के दानों को भिगोकर दूध में पकाया जाता है और चीनी या गुड़ के साथ मीठा किया जाता है

बाजरे की राब: बाजरे के आटे से बना एक पारंपरिक गुजराती दलिया जैसा पेय, राब आमतौर पर सर्दियों के दौरान बनाया जाता है क्योंकि यह पौष्टिक और गर्म होता है

बाजरा डोसा: बाजरा डोसा एक बेहद हेल्थी डिश है जो वजन कम करने के इच्छुक लोगों के साथ-साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है

बाजरा चकली: त्योहारों का पसंदीदा नाश्ता, शाम को चाय के साथ खाने के लिए बहुत अच्छा है