Samiksha Somvanshi
अभियान में शामिल अधिकारियों की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गईं, जब वो एक महिला भिखारी के पास पहुंचे।
जब वो उसका रेस्क्यू कर अपने साथ ले जाने लगे तो महिला के पास से करीब 75 हजार रुपए नगद रूपए मिले जिसे देख कर सब हैरान हो गए।
उसके बाद महिला ने एक खुलासा किया और बताया कि उसके पास से जो पैसा मिले है, वो उसकी सिर्फ हफ्तेभर की कमाई है।
इसके बाद से ही इस महिला भिखारी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है और कई लोग तो अपनी कमाई की तुलना उसकी कमाई से भी कर रहे हैं।
यह भिखारिन अधिकारियों को राजवाड़ा के पास स्थित शनि मंदिर में मिली और इस महिला भिखारी के पास से 74,768 रुपए मिले।
महिला ने इतने सारे पैसे आसानी से अपनी साड़ी की पोटली में बांधे हुए थे।
महिला के पास जो रकम मिली उसमें 10 रुपए के नोट से लेकर 500 रुपए तक के नोट शामिल हैं और उसके पास सबसे ज़्यादा 100 रुपए के नोट मिलें।
महिला के पास 500 रुपए के 22 नोट, 200 रुपए के 18 नोट, 100 रुपए के 423 नोट, 50 रुपए के 174 नोट, 20 रुपए के 305 नोट और 10 रुपए के 280 नोट मिले।