महाकुंभ से पहले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, पूर्वांचल से बुंदेलखंड तक दौड़ेंगी ये ट्रेनें

Aastha Paswan

मानिकपुर तक रेलवे एक और नई लाइन बिछाने जा रहा है.

मंजूरी पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने प्रयागराज से मानिकपुर तक नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है.

अब प्रयागराज से मानिकपुर तक करीब 84 किलोमीटर तक लंबी तीसरी लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा.

84 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने में करीब 1640 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

इसके बाद इरादतगंज से मानिकपुर तक यात्रा आसान होने के साथ ढुलाई लागत कम होगी.

साथ ही तेल आयात में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कटौती में सहायता मिलेगी.

इसके अलावा प्रयागराज, चित्रकूट और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी.

वहीं, खजुराहो, देवगिरी किला और रीवा किला जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी.

खास बात यह कि इससे जहां एक ओर सफर आसान होगा, वहीं कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी.